Shayari. Kavita. Thoughts. Feelings.

Wednesday, July 1, 2020

Dastak

बहुत तकलीफ होती है जब मोहब्बत नाकाम हो जाती है। एक छोटी सी नाकामी Hindi Shayari/Poetry - Dastak (दस्तक) के रूप में जिसे Deepak Pandey 'Alfaaz' बयां किया है।

दस्तक

hindi shayari/poetry-dastak,hindi shayari/poetry-dastak by deepak pandey alfaaz
Dastak By Deepak Pandey Alfaaz
जाने किस दर्द की पनाह में,
मेरी जिंदगी गुजर रही है,

अब मुझे कुछ होश नहीं दोस्तों,
क्या गलत क्या सही है,

मैंने तो बस की है मोहब्बत उससे,
जाने वो कहां खो गई है,

अब तो इन निग़ाहों को इंतजार है उसका,
लगता है दरवाजे पे दस्तक हो रही है,